हादसे में दाऊद के हाथ और पैर चले गए लेकिन सना की मोहब्बत साथ रही
प्रकाशित
दाऊद सिद्दीक़ी की ज़िंदगी उस समय अचानक बदल गई, जब एक हादसे की वजह से उन्हें बिजली का तगड़ा करंट लगा. डॉक्टरों को दाऊद की ज़िंदगी बचाने के लिए उनके दोनों हाथ और एक पैर काटना पड़ा.
लेकिन इन सभी के बावजूद नहीं बदला तो वो थी दाऊद के लिए सना मुश्ताक़ की मोहब्बत. सना ने परिवार और समाज, किसी की नहीं सुनी और ऐसा फ़ैसला किया जो आसान नहीं था. मोहब्बत की आपने कई कहानियां देखी और सुनी होंगी, लेकिन प्यार करने वाला ये जोड़ा सभी से अलग नज़र आता है.
मोहब्बत की ऐसी दास्तां, जो आंखों में आंसू ला देगी और मुस्कुराने का मौक़ा भी देगी.
वीडियो: फ़ुरक़ान इलाही और उमर दराज़ नांगियाना, बीबीसी उर्दू, लाहौर (पाकिस्तान)
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)