महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले दर्ज, चिंता बढ़ी
प्रकाशित
महाराष्ट्र में 18 मार्च को कोरोना वायरस के 25,833 मामले दर्ज किए गए, जो एक रिकॉर्ड है. इसके बावजूद लोग ना तो मास्क लगा रहे हैं और ना सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर रहे हैं.
केंद्र सरकार ने भी बताया है कि महाराष्ट्र चिंता का विषय बना हुआ है, जहां मामले लगातार बढ़ रहे हैं देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों में से 60% महाराष्ट्र में हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)