चीन और रूस चाँद पर एक साझा स्पेस स्टेशन बनाएँगे

प्रकाशित

चीन और रूस ने ऐलान किया है कि वे चाँद पर एक साझा स्पेस स्टेशन बनाएँगे. रूस की स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमोज़ ने कहा है उसने चंद्रमा की सतह पर, कक्षा में या दोनों पर अनुसंधान सुविधाओं को विकसित करने के लिए चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है.

दोनों देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों के बयान के मुताबिक़ ये स्टेशन दोनों ही देशों के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा. ये एलान ऐसे मौक़े पर किया गया है, जब रूस अपने मानवनिर्मित अंतरिक्ष उड़ान की 60वीं सालगिरह मना रहा है.

स्टोरीः टीम बीबीसी

आवाज़ः विशाल शुक्ला

वीडियो एडिटः शुभम कौल

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)