You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाब्लो एस्कोबार: दुनिया का सबसे ख़तरनाक शख़्स, जिसको मार नहीं पाए भाड़े के हत्यारे
पैसे लेकर हत्या करने वाले एक ब्रिटिश दल ने 1989 में दुनिया के सबसे ख़तरनाक अपराधी के संसार में क़दम रखा था.
इस दल का इरादा दुनिया के सबसे ख़तरनाक अपराधी की हत्या करना था और इस दल का नेतृत्व स्कॉटलैंड के पीटर मैक्लेज़ कर रहे थे. ये लोग पाब्लो एस्कोबार की हत्या करना चाहते थे, जो उस समय कोलंबिया ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में सबसे ख़तरनाक माने जाने वाले मैडलिन ड्रग्स कार्टेल का सर्वेसर्वा हुआ करते थे.
अपराध की दुनिया के इतिहास में पाब्लो एस्कोबार को सबसे अमीर गैंगस्टर माना जाता रहा है. एक नई डॉक्यूमेंट्री 'किलिंग एस्कोबार' में इस नाकाम मिशन और उसके पीछे के शख़्स की कहानी को दिखाया गया है.
स्टोरीः स्टीवन ब्रोकलेहर्स्ट
आवाज़ः मोहम्मद शाहिद
वीडियो एडिटः शुभम कौल
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)