कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर क्या कह रहे हैं धार्मिक नेता
प्रकाशित
कोरोना के लिए वैक्सीन लगाने का काम अभी शुरुआती चरण में है. दुनियाभर के नेता लोगों में वैक्सीन को लेकर भरोसा जगाने की कोशिश कर रहे हैं.
लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने में धार्मिक नेताओं की भी अहम भूमिका रहने वाली है. इनमें से कई सारे धार्मिक नेता ये संदेश फैला रहे हैं कि वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी होने के साथ-साथ धार्मिक मान्यताओं के भी अनुरूप हैं.
लेकिन, बीबीसी संवाददाता स्टेफ़नी हेगर्टी ने पाया कि लगभग हर धर्म में कुछ ऐसी हस्तियां भी हैं, जो लोगों को वैक्सीन को लेकर लोगों को गुमराह कर रही हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)