भारत में फिर से कोरोना के हज़ारों मामले, 100 से ज़्यादा की मौत

प्रकाशित

भारत में कोरोना के मामलों में एक बार फिर उछाल दिख रहा है.

बीते 24 घंटों में भारत में 26,291 नए मामले दर्ज हुए.

भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1 करोड़ 13 लाख के पार हो गई है.

बीते 24 घंटों में 17,455 लोग इस वायरस से ठीक भी हुए.

भारत में फिलहाल 2,19,262 एक्टिव मामले हैं.

इतना ही नहीं बीते 24 घंटों में 118 लोगों की मौत भी इस वायरस से हुई.

भारत में अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1,58,725 हो गया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)