बर्फ़ के बीच बैले डांस क्यों कर रही ये लड़की?

प्रकाशित

रूस की एक बैले डांसर ने एक प्रस्तावित बंदरगाह का विरोध करने के लिए अनोखा तरीक़ा अपनाया है.

वो अपने डांस और म्यूज़िक के ज़रिए ऐसा कर रही हैं, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग उनकी मुहिम से जुड़ें.

इस डांसर के मुताबिक़ सेंट पीट्सबर्ग के क़रीब बन रहा ये बंदरगाह पर्यावरण के लिए बेहद नुकसानदेह साबित होगा. वो माइनस पंद्रह डिग्री तापमान में बैले डांस कर के ऑनलाइन वीडियो साझा करती हैं, ताकि लोगों तक अपनी बात पहुंचा सके.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)