You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जेडीयू में विलय
प्रकाशित
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय हो गया है.
रविवार को उपेंद्र कुशवाहा ने इस विलय की पटना में प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर घोषणा की.
विलय की घोषणा करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह देश और राज्य के हित में है.
उपेंद्र कुशवाहा इससे पहले 2013 में जेडीयू से अलग हुए थे और अलग पार्टी बनाई थी. यानी उपेंद्र कुशवाहा की जेडीयू में वापसी हुई है.
वीडियो: ANI, नीरज प्रियदर्शी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)