You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाकिस्तान ने तुर्की को छोड़कर चीन से क्यों खरीदा लड़ाकू विमान?
पाकिस्तान ने जब चंद सालों पहले तुर्की में बना हेलीकॉप्टर ख़रीदने का फ़ैसला किया था तो उस वक़्त यह उम्मीद थी कि यह पाकिस्तान की रक्षा क्षमता को और बेहतर बनाएगा.
लेकिन अमेरिका की पाबंदियों के कारण यह रुकी हुई डील आख़िरकार तब ख़त्म हो गई जब तुर्की की तरफ़ से वॉशिंगटन में लॉबिंग के बावजूद अमेरिकी प्रशासन ने ये पाबंदियां हटाने से साफ़ मना कर दिया.
इस कमी को पूरा करने के लिए पाकिस्तान आर्मी एविएशन ने चीन से 'ज़ेड-10 एमई' (Z-10 ME) लड़ाकू हेलीकॉप्टर ख़रीदने की शुरुआत कर दी है.
हालांकि, इस पर भी कई लोग यह कहकर सवाल उठा रहे हैं कि कहीं यह पाकिस्तान के लिए घाटे का सौदा तो नहीं है और साथ ही दोनों देशों के बनाए हेलीकॉप्टरों की तुलना भी कर रहे हैं.
स्टोरी: उमर फ़ारुक
आवाज़: नवीन नेगी
वीडियो एडिटिंग: मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)