You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाकिस्तान के पीएम इमरान ख़ान पर नवाज़ शरीफ़ ने लगाए संगीन आरोप
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने कहा है कि उनकी बेटी मरियम की सुरक्षा पर ख़तरा हो सकता है.
नवाज़ शरीफ़ ने मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान ख़ान और सेना प्रमुख क़मर बाजवा को घेरा है. नवाज़ शरीफ़ इस समय इलाज के सिलसिले में लंदन में रह रहे हैं.
पाकिस्तान में नवाज़ शरीफ़ का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. मरियम नवाज़ ने अपने पिता के वीडियो को री-ट्वीट किया है.
उन्होंने लिखा, ‘न सिर्फ़ धमकियां दी जा रही हैं, बल्कि प्रताड़ित भी किया जा रहा है’.
वहीं इमरान ख़ान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ ने एक ट्वीट को रीट्वीट किया है. इस ट्वीट में नवाज़ शरीफ़ की तस्वीर पर ‘डिस्क्वालिफ़ाइड’ और ‘द पनामा पेपर’ लिखा है.
ट्वीट में लिखा, ‘झूठ, खज़ाना और भ्रष्टाचार, ये शब्द मियां नवाज़ शरीफ़ को दर्शाते हैं’.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)