You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ममता बनर्जी की चोट के बारे में डॉक्टर क्या बोले?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनके बाएँ पैर और टखने की हड्डी में गंभीर चोट लगी है जबकि दाएँ कंधे, बाँह और गर्दन में भी चोट है.
कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल एसएसकेएम के एक वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एम. बंदोपाध्याय ने एक बयान जारी कर बताया कि 'मुख्यमंत्री को अगले 48 घंटे निगरानी में रखा जा रहा है.
अभी और जाँच की ज़रूरत है, उनकी स्थिति देखने के बाद हम आगे के इलाज के बारे में फ़ैसला करेंगे.'
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कथित हमले के बाद उन्होंने सीने में दर्द और साँस लेने में तकलीफ़ की शिकायत की जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी सेहत की लगातार निगरानी करने का फ़ैसला किया.
डॉक्टर ने बताया कि उन्हें हल्का बुख़ार है और उन्हें बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ़ न्यूरोसाइंसेज़ से एमआरआई करवाने के बाद एसएसकेएम अस्पताल के विशेष वॉर्ड में शिफ़्ट कर दिया गया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)