बंगाल चुनाव: ममता के होते हुए क्या औवेसी की तरफ़ जाएंगे मुसलमान?

प्रकाशित

"मुस्लिम वोटर अब तक वोट देना नहीं सीख सके हैं. जो करना चाहिए ठीक उसका उल्टा करते हैं. इस तबके के लोग अब भी पिछड़े हैं. हमारे लिए देश हित सबसे ऊपर है. हमारा वोट तो उसी को जाएगा जो देश को बेहतर तरीक़े से चला सके."

पश्चिम बंगाल के नदिया ज़िले के पलासी में हाइवे के किनारे एक दुकान चलाने वाले अब्दुल वहाब शेख़ बेहद संभल कर अपनी बात कहते हैं. वे कई वर्षों तक खाड़ी देशों में काम कर चुके हैं.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पहली बार 27 से 30 प्रतिशत मुस्लिम वोटरों को लेकर काफ़ी खींचतान मची है. असदुद्दीन ओवैसी के अलावा फुरफुरा शरीफ़ के पीरजादा अब्बास सिद्दीक़ी की पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ़) के मैदान में उतरने की वजह से इस तबके के मतदाताओं में संशय का माहौल है.

वीडियो: पी एम तिवारी, बीबीसी के लिए

एडिटिंग: देबलिन रॉय

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)