You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्होंने मंगलवार को राजभवन जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना त्यागपत्र सौंपा. इस्तीफ़े के बाद मीडिया से उन्होंने कहा कि ये फ़ैसला पार्टी ने सामूहिक रूप से लिया है.
उन्होंने बताया कि भाजपा के सभी विधायकों की बैठक बुधवार को होगी.इस्तीफ़े की वजह पूछने पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब दिल्ली से मिलेगा. पिछले कुछ दिनों से उनके पद छोड़ने के कयास लगाए जा रहे थे.
इससे पहले भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया था कि मुख्यमंत्री केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में हैं और पार्टी अध्यक्ष से भी उनकी बातचीत हुई है. साल 2000 में गठन के बाद से उत्तराखंड आठ मुख्यमंत्री देख चुका है. 70 सदस्यों वाली उत्तराखंड विधानसभा में इस समय भाजपा के 56 विधायक हैं और कांग्रेस के पास 11 एमएलए हैं. विधानसभा में दो स्वतंत्र विधायक भी हैं जबकि एक सीट खाली है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)