अमेरिका की वजह से कैसे तबाह हो रही है चीन की ये कंपनी?

प्रकाशित

कभी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी रही ख्वावे को 2021 में बड़े पैमाने पर उत्पादन में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. फाइनेंशियल टाइम्स का अनुमान है कि यह कटौती करीब 60 फीसद होगी.

रिसर्ट फर्म गार्टनर के मुताबिक, 2019 के अंत में ख़्वावे की रैंकिंग सैमसंग और ऐपल के बाद तीसरे नंबर पर थी. लेकिन, एक साल बाद ही कंपनी दो पायदान लुढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गई. दूसरी तरफ, ऐपल पहले नंबर पर आ गई.

चीन की दिग्गज कंपनी ख़्वावे को पिछले साल की आखिरी तिमाही में स्मार्टफोन बिक्री में 41 फीसदी की भारी गिरावट का सामना करना पड़ा.

चीन के साथ अमेरिका के ट्रेड वॉर और अन्य वजहों से अमेरिकी सरकार के कंपनी पर लगाए गए प्रतिबंधों के चलते ख़्वावे को यह नुकसान उठाना पड़ा है.

स्टोरीः क्रिस्टीना जे ओर्गाज़

आवाज़ः नवीन नेगी

वीडियो एडिटः देवाशीष कुमार

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)