स्पेन की मारिया जो बनारस में संस्कृत पढ़ाती हैं

वीडियो कैप्शन, स्पेन की मारिया जो बनारस में संस्कृत पढ़ाती हैं
प्रकाशित

स्पेन की मारिया रईश ने संस्कृत में आचार्य यानी परास्नातक (पीजी) की परीक्षा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया. मारिया का मुख्य विषय पूर्व मीमांसा था जो संस्कृत में बेहद कठिन माना जाता है. मारिया ने इस विषय को न सिर्फ़ चुना बल्कि उसमें सबसे ज़्यादा नंबर भी लाए. वो क़रीब आठ साल पहले स्पेन से कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भारत आईं. कुछ अन्य छात्रों के साथ वे वाराणसी के एक गुरुकुल में रहती हैं. यहीं उन्होंने हिन्दी और संस्कृत भाषाएं सीखीं और अब संस्कृत में ही आचार्य बन गई हैं. मारिया अब संस्कृत में पीएचडी करना चाहती हैं और फिर अपने देश में संस्कृत पढ़ाना चाहती हैं. पूर्व मीमांसा विभाग के अध्यक्ष कमलाकांत त्रिपाठी बताते हैं कि यहां हर साल कई विदेश छात्र पढ़ते हैं. लेकिन इस विषय में पहली बार किसी विदेशी छात्रा ने टॉप किया है.

वीडियोः समीरात्मज मिश्र और रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)