BBCISWOTY : किसे मिलेगा बीबीसी इंडियन स्पोर्टसवुमन ऑफ़ द ईयर का अवॉर्ड?

वीडियो कैप्शन, BBCISWOTY : किसे मिलेगा बीबीसी इंडियन स्पोर्टसवुमन ऑफ़ द ईयर का अवॉर्ड?
प्रकाशित

बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड के तहत एक ज्यूरी ने मिलकर भारतीय महिला खिलाड़ियों की एक सूची तैयार की है. इस ज्यूरी में भारत के कई राज्यों के खेल पत्रकार और जानकार शामिल हैं.

जिन पाँच खिलाड़ियों को ज्यूरी की तरफ़ से सबसे ज़्यादा वोट मिले हैं, उनमें से कोई एक बनेगी बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ़ द ईयर जिसे ऑनलाइन वोटिंग के ज़रिए लोगों ने वोट किया.

स्प्रिंटर दुती चंद, शूटर मनु भाकर, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, रेसलर विनेश फोगाट और चेस खिलाड़ी कोनेरु हम्पी का नाम बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर 2021 अवार्ड के लिए भेजा गया है.

ज्यूरी बीबीसी इमरजिंग इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ़ द ईयर को भी चुनेगी और बीबीसी की ओर से लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया जाएगा.

पहला बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड पिछले साल पीवी सिंधु को दिया गया था जबकि पीटी ऊषा को लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)