किसानों ने कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे जाम किया

वीडियो कैप्शन, किसानों ने कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे जाम किया
प्रकाशित

देश में हो रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के सौ दिन पूरे हो गए हैं. शनिवार को इस मौक़े पर नई दिल्ली को अन्य राज्यों से जोड़ने वाली छह लेन की एक्सप्रेस-वे को बंद करने के लिए किसान एकजुट हुए.

किसानों का कहना है कि इसके ज़रिए वो सरकार पर दवाब डालना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि सरकार विवादित कृषि क़ानून वापस ले. सितंबर 2020 में लागू किए गए कृषि क़ानूनों के विरोध में बड़ी संख्या में किसान कारों और ट्रैक्टरों पर सवार होकर एक्सप्रेस-वे पर पहुँचे.

पंजाब के 68 साल के अमरजीत सिंह ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि "मोदी सरकार ने लोगों के इस विरोध प्रदर्शन को 'ईगो' यानी अपने 'अहम् का मुद्दा' बना लिया है. वो किसानों का दुख नहीं देख पा रहे. उन्होंने हमारे सामने विरोध के अलावा कोई और रास्ता छोड़ा ही नहीं."

वीडियो: सलमान रावी/बुशरा शेख़

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)