गाय के पेट से डॉक्टरों ने निकाला 70 किलो से अधिक कचरा

प्रकाशित

हरियाणा के फरीदाबाद में पशुओं के डॉक्टरों ने एक गाय के पेट से 70 किलो से अधिक कचरा निकाला है.

हालाँकि इस ऑपरेशन में गर्भवती गाय और उसके बच्चे को बचाया नहीं जा सका.

गाय के पेट से प्लास्टिक, लोहे की चीज़ें और दूसरा कचरा निकला. गाय को एक हादसे के बाद अस्पताल लाया गया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)