You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
म्यांमार में क्या हो पाएगी लोकतंत्र की वापसी?
म्यामांर में सेना के तख़्तापलट के ख़िलाफ़ प्रदर्शन जारी हैं. सेना की सख्ती के बावजूद प्रदर्शनकारी लोकतंत्र बहाली की मांग बुलंद कर रहे हैं. सेना ने बीते साल नवंबर में हुए आम चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए बीती एक फरवरी को देश की सत्ता अपने हाथ में ले ली थी. इन चुनावों में आंग सान सू ची की पार्टी एनडीएल को जबरदस्त बहुमत हासिल हुआ. आंग सान सू ची और उनकी पार्टी के कई नेता गिरफ़्तार हैं. बीते रविवार को यंगून समेत कई शहरों में सेना ने लोकतंत्र बहाली की मांग कर रहे लोगों पर गोली चलाई जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. अब सवाल है कि क्या म्यांमार में लोकतंत्र की वापसी हो पाएगी? दुनिया जहान में पड़ताल.
प्रोड्यूसर/ प्रेज़ेंटर : वात्सल्य राय
ऑडियो/वीडियो एडिटः तिलक भाटिया/ देवाशीष कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)