चीन: वीगर मुसलमानों से ’जबरन मज़दूरी’

वीडियो कैप्शन, चीन: वीगर मुसलमानों से ’जबरन मज़दूरी’
प्रकाशित

बीबीसी की एक नई रिपोर्ट में चीन के वीगर मुसलमानों के प्रति एक चौंकाने वाली नीति का पता चला है. जिसके मुताबिक़ शिनजियांग प्रांत में रह रहे वीगर मुसलमानों और दूसरे अल्पसंख्यकों को कारखानों में काम करने के लिए उनके घर से बहुत दूर भेजा जा रहा है.

चीन ऐसा इसलिए कर रहा है ताकि उनकी पूरी आबादी को ही वहां से बेदख़ल किया जा सके. इस रिपोर्ट में यहां काम करने वाले वर्कर्स और कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के संभावित कनेक्शन का भी पता चला है.

दूसरी ओर चीन का कहना है कि लोगों को काम करने के लिए उनके घर से दूर इसलिए भेजा जा रहा है ताकि ग्रामीण इलाकों की ग़रीबी को दूर किया जा सके. बीबीसी संवाददाता जॉन सडवर्थ की ये रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)