प्रियंका गांधी ने असम के चाय बागान में तोड़ी चायपत्ती

प्रकाशित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा असम में चुनावी दौरे पर हैं. मंगलवार को उन्होंने तेज़पुर में सधारू चाय बागान में महिला कामगारों से बात की. ये महिलाएं अपनी रोज़ीरोटी के लिए चाय बागान में काम करती हैं. प्रियंका गांधी ने उनकी समस्याएं सुनीं और उनके साथ चाय की पत्तियां भी तोड़ीं. कांग्रेस महासचिव राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं. असम में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं. पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होना है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)