डोनाल्ड ट्रंप ने दिए दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के संकेत

वीडियो कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने दिए दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के संकेत
प्रकाशित

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद पहली बार भाषण दिया. इस भाषण में उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व पर फिर अपनी दावेदारी जताई है.

फ़्लोरिडा में दक्षिण पंथियों की एक कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपनी पार्टी बनाने के कयासों को खारिज कर दिया. उन्होंने ऐसे संकेत भी दिए कि वो 2024 में एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)