जुई केसकरः 14 साल की लड़की ने बड़ी बीमारी के लिए बनाया डिवाइस
प्रकाशित
महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाली 14 साल की जुई केसकर ने एक डिवाइस बनाया है. इस डिवाइस से पार्किंसंस से पीड़ित लोगों को फायदा होगा.
यह डिवाइस हाथों के दस्तानों जैसा दिखता है. यह मरीज़ के शरीर में होने वाली कंपकंपी का डेटा इकट्ठा करता है.
जुई इस डिवाइस में लगने वाले कुछ सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की पढ़ाई की. इस डिवाइस को बनाने के लिए जुई को कई अवॉर्ड मिल चुके हैं.
वो अमेरिका में होने वाले आईएसईएफ़ प्रदर्शनी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)