राहुल गांधी ने लगाए पुश-अप, प्रियंका ने किया झूमर नृत्य

प्रकाशित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार के लिए असम दौरे पर हैं.

सोमवार को उन्होंने चाय बागान वाले लखीमपुर क्षेत्र में जनजातीय लड़कियों के साथ डांस किया. स्थानीय लोग इसे ‘झूमर’ डांस कहते हैं.

उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्कूली छात्रों के बीच दिखे. इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ ऐकिडो परफॉर्म किया.

इसके बाद 10वीं की एक छात्रा ने राहुल गांधी को पुशअप चैलेंज दिया. इसके पहले राहुल गांधी केरल में मछुआरों के साथ समंदर में कूदे थे और तैरते नज़र आए थे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)