मुंबई के बुज़ुर्ग ऑटो चालक की दर्द और सीख की कहानी

प्रकाशित

74 साल के देशराज अपने पोतों के लिए किसी चट्टान के समान खड़े हैं. 30 साल से वो ऑटो चलाकर अपने परिवार के लिए रोज़ी रोटी कमा रहे हैं.

देशराज ने अपनी ज़िंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे. परिवार में मुश्किलें बढ़ने के बाद देशराज को अपना घर तक बेचना पड़ा. इसके बाद उन्होंने अपने पोतों की देखभाल खुद करने का फ़ैसला किया.

जब उनकी कहानी वायरल हुई तो उन्हें लोगों का खूब प्यार मिला. साथ ही लोगों ने उन्हें 24 लाख रुपये भी जुटाकर दिए.

देशराज की कड़ी मेहनत बाकी लोगों को प्रेरणा दे रही है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)