पीले तरबूज़ उगा रहा कर्नाटक का ग्रेजुएट किसान

वीडियो कैप्शन, पीले तरबूज़ उगा रहा कर्नाटक का ग्रेजुएट किसान
प्रकाशित

अगर आपसे पूछा जाए कि तरबूज़ काटने पर अंदर से कैसा दिखता है, तो जवाब होगा लाल. लेकिन अगर वो काटने पर भीतर से पीला निकले तो आप क्या कहेंगे?

कर्नाटक में एक ग्रेजुएट किसान ने अपने खेतों में पीले तरबूज़ उगाए हैं. उनका दावा है कि इसके लिए उन्होंने वैज्ञानिक पद्धति का इस्तेमाल किया. बासवराज पाटिल शहर के कई मार्ट और कारोबारियों से संपर्क में हैं.

पाटिल के मुताबिक़ वो अब तक पीले तरबूज़ बेचकर एक लाख रुपए का मुनाफ़ा बना चुके हैं. साथ ही ये दावा भी करते हैं कि लाल की तुलना में पीले तरबूज़ ज़्यादा मीठे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)