You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
उत्तराखंड बाढ़ के पीछे क्या परमाणु जासूसी डिवाइस थी?
भारतीय हिमालय क्षेत्र के एक गाँव में लोग पीढ़ियों से मानते आ रहे हैं कि ऊंचे पहाड़ों की बर्फ़ और चट्टानों के नीचे परमाणु डिवाइस दबे हैं.
जब फ़रवरी की शुरुआत में ग्लेशियर टूटने से रैनी में भीषण बाढ़ आई तो गाँव वालों में अफरातफरी मच गई और अफ़वाहें उड़ने लगीं कि उपकरणों में "विस्फोट" हो गया है, जिसकी वजह से ये बाढ़ आई.
वहीं, वैज्ञानिकों का मानना है कि हिमालयी राज्य उत्तराखंड में आई बाढ़ की वजह टूटे ग्लेशियर का एक टुकड़ा था. इस घटना में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई. लेकिन 250 परिवारों वाले रैनी गाँव के लोगों से आप ये कहेंगे तो कई लोग आप पर भरोसा नहीं करेंगे.
स्टोरीः सौतिक बिस्वास
आवाज़ः मानसी दाश
वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)