You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
नेपाल से भारत में हो रही पेट्रोल-डीज़ल की तस्करी, भारत की चिंताएं बढ़ी
भारत में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ने की वजह से इन दिनों नेपाल से तेल की तस्करी के मामले बढ़ गए हैं. भारत से ही खरीदकर नेपाल जा रहा डीज़ल-पेट्रोल वहां 23 से 27 रुपये सस्ता है. भारत के सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोल पंपों के कारोबार पर असर दिखा है.
नेपाल सीमा से सटे रक्सौल शहर में नेपाली वाहनों की आवाजाही है. वहीं, नेपाल की तरफ वीरगंज शहर में भारतीय वाहन देखे जा रहे हैं. रक्सौल-वीरगंज सीमा मार्ग भारत-नेपाल का मुख्य व्यापारिक मार्ग है.
इस रास्ते से दिनभर में बड़ी संख्या में ट्रक और तेल के टैंकर गुजरते हैं. सीमा पर नेपाल प्रहरी के सैनिकों ने बीते गुरुवार को तेल की तस्करी कर रहे एक टैंकर को जब्त किया, जिसमें 1360 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ.
इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तेल तस्करी का मामला सामने आने के बाद भारत की सीमा पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों की चौकसी बढ़ गई है. हालांकि अधिकतर सीमा खुली होने के कारण तस्करी रुक नहीं रही.
वीडियोः नीरज प्रियदर्शी, बीबीसी हिंदी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)