मुसोलिनी को गोली मारने वाली महिला की कहानी

प्रकाशित

दिन - 7 अप्रैल, साल - 1926. जगह - इटली की राजधानी रोम. एक आयरिश महिला अचानक भीड़ को चीरती हुई आती हैं और 20वीं सदी के सबसे बदनाम तानाशाहों में से एक बेनिटो मुसोलिनी पर गोली चला देती हैं.

मुसोलिनी अपनी हत्या की इस कोशिश में बच तो जाते हैं लेकिन एक गोली उनकी नाक को छूती हुई निकल जाती.

इतिहास में यूरोप में फ़ासीवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष करने के कई व्यक्तिगत किस्सों में वॉयलेट गिबसनका यह किस्सा लगभग भुला दिया गया है. जिन चार लोगों ने मुसोलिनी को मारने का प्रयास किया था, उनमें वॉयलेट अपने मकसद में सबसे क़रीब पहुँच पाई थीं.

अब उस घटना के एक सदी के बाद आयरलैंड के डबलिन में उनके नाम पर एक तख्ती लगाने की कोशिश तेज़ हो गई है.

मुसोलिनी के तीन साल तक सत्ता में रहने के बाद वॉयलेट ने उन्हें मारने की कोशिश की थी.

उस वक्त मुसोलिनी एक सभा को संबोधित कर रहे थे. वॉयलेट ने उन पर एक के बाद एक तीन गोलियाँ चलाई थीं. इसके बाद उनकी बंदूक फंस गई थी.

वहाँ मौजूद मुसोलिनी के समर्थकों ने उन्हें पकड़ लिया और मारना शुरू कर दिया था. पुलिस ने बीच में दखल देते हुए उन्हें जब गिरफ़्तार किया तब जाकर कहीं उन्हें बचाया जा सका.

स्टोरी: माइकल शील्स मैक्नेमी

आवाज़: संदीप सोनी

वीडियो एडिटिंग: मनीष जालुई

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)