पेड़-पौधों का अस्पताल कहाँ खोला गया?

वीडियो कैप्शन, पेड़-पौधों का अस्पताल कहां खोला गया?
प्रकाशित

क्या आपने पेड़ पौधों का अस्पताल देखा है? पंजाब के अमृतसर में ऐसा ही एक अनोखा अस्पताल शुरू हुआ है. पर्यावरण को साफ और हरा-भरा बनाने के मकसद से ‘प्लांट हॉस्पिटल’ खोला गया. इतना ही नहीं इस अस्पताल में ‘ट्री-एंबुलेंस’ भी है. आईआरएस अधिकारी रोहित मेहरा ने 21 फरवरी को यह अस्पताल शुरू किया. इस अस्पताल में बीमार पेड़-पौधों का इलाज किया जाएगा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)