उन्नाव ग्राउंड रिपोर्टः मरने वाली लड़कियों के परिजन क्या कह रहे हैं?

प्रकाशित

उत्तर प्रदेश के उन्नाव ज़िले में संदिग्ध परिस्थितियों में मरने वाली दोनों लड़कियों का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया. घायल लड़की का कानपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

उन्नाव ज़िले के एक गांव में यह घटना तब हुई जब तीनों युवतियां बुधवार दोपहर मवेशियों के लिए चारा लेने खेत में गई थीं.

जब देर शाम तक वो नहीं लौटीं तो उनकी तलाश की गई. तीनों ही युवतियां गांव के ही खेत में बेहोशी की अवस्था में मिलीं.

इस बीच मृत लड़कियों के परिजनों का आरोप है कि उनके घर के लोगों को बुधवार से ही पुलिस हिरासत में रखा गया है और बात नहीं कराई जा रही है. पुलिस का कहना है कि हर पहलू की जांच की जा रही है.

वीडियो: समीरात्मज मिश्र, बीबीसी हिंदी के लिए

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)