मोटेरा स्टेडियम भारत-इंग्लैंड डे नाइट टेस्ट मैच के लिए तैयार

प्रकाशित

अहमदाबाद में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा बनकर तैयार है. यहां भारत-इंग्लैंड के बीच दो टेस्ट मैच और पांच टी-20 मैच खेले जाएंगे.

इसी स्टेडियम में 24 फ़रवरी से पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाना है. मोटेरा स्टेडियम की क्षमता एक लाख दस हज़ार दर्शकों की है.

कोरोना महामारी को देखते हुए यहां सिर्फ 50 फीसदी टिकट बेचे गए हैं. LED लाइट्स से सजे इस स्टेडियम में जिम, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी हैं. मोटेरा के पुराने स्टेडियम में सुनिल गावस्कर के 10 हज़ार रनों के आंकड़े को छुआ था.

2012 में चेतेश्वर पुजारा ने यहां अपने करियर का पहला दोहरा शतक बनाया था. 2011 वर्ल्ड कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वार्टर फ़ाइनल मैच मोटेरा स्टेडियम में ही हुआ था.

वीडियो: सागर पटेल

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)