कोरोना वैक्सीन की रेस में यूरोप कैसे पिछड़ गया? - दुनिया जहान
प्रकाशित
पूरी दुनिया के लिए चुनौती बने कोरोना वायरस पर काबू पाने वाली वैक्सीन तैयार हो चुकी हैं.
भारत समेत दुनिया के कई देशों टीकाकरण भी शुरू हो चुका है. लेकिन हर व्यक्ति को सुरक्षित बनाने में लंबा समय लग सकता है.
यूरोपीय यूनियन के विकसित माने जाने वाले देशों में भी अभी कुछ फ़ीसदी लोगों को ही टीके लग सके हैं.
यूरोप के कई देश टीकाकरण के मामले में ब्रिटेन और अमेरिका से काफी पीछे हैं. वो भी तब जबकि ईयू ने कुल आबादी से कई गुना खुराक पाने के समझौते किए हुए हैं.
क्या है इसकी वजह, दुनिया जहान में इसी की पड़ताल.
प्रोड्यूसर/ प्रेज़ेंटर: वात्सल्य राय/ मोहनलाल शर्मा
ऑडियो/ वीडियो एडिटः तिलक भाटिया/ देवाशीष कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)