हरिद्वार कुंभ में जाने के लिए क्या-क्या करना होगा?
प्रकाशित
उत्तराखंड के हरिद्वार में इन दिनों कुंभ मेला 2021 की तैयारियां जारी हैं. इस साल ये मेला 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच आयोजित होना है.
इसमें हिस्सा लेने वालों को पास की ज़रूरत होगी और वो पास कोरोना वायरस की नेगेटिव रिपोर्ट, मेडिकल सर्टिफ़िकेट और पहचान पत्र देने के बाद ही मिल सकेगा.
यहां आरओ पेयजल, अस्पताल, कैंटीन और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जा रही है.
गंगा घाट पर भीड़ पर नज़र रखने के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा कई स्थाई और अस्थाई तैयारियां की जा रही हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)