COVER STORY: कहानी दुबई की ‘क़ैद’ राजकुमारी की

प्रकाशित

कहानी एक अपहरण की, जबरन वापसी की, यातनाओं की और डराने-धमकाने के एक पूरे कैंपेन की.

और ये कोई काल्पनिक कहानी नहीं है. पिछले साल लंदन के हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया कि दुबई के अरबपति शासक शेख़ मोहम्मद बिन राशिद अल मख़्तूम अपनी दो बेटियों के अपहरण और उन्हें जबरन वापस लाए जाने के दोषी हैं.

उनमें से एक हैं प्रिंसेस लतीफ़ा, जिन्होंने दो बार अपने पिता के घर से भागने की कोशिश की पर नाकामयाब रहीं.

पहली बार असफल होने के बाद उनके पिता ने उन्हें दुबई में तीन साल से ज्यादा समय तक क़ैद में रखा. दूसरी बार भारतीय तट के पास समंदर से अगवा कर उन्हें जबरन दुबई ले जाया गया, जहां उन्हें घर में ही नज़रबंद कर रखा गया.

फ़िलहाल उनका कोई जानकारी नहीं थी. पर हाल ही मैं उन्होंने एक सीक्रेट मोबाइल फ़ोन से वीडियो बनाकर बताया है कि उन्हें किस हाल में क़ैद रखा गया है. देखिए बीबीसी की ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)