किम जोंग उन की पत्नी रि सोल-जू साल भर बाद नज़र आईं

वीडियो कैप्शन, किम जोंग उन की पत्नी रि सोल-जू साल भर बाद नज़र आईं
प्रकाशित

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन की पत्नी रि सोल-जू को लगभग साल भर बाद देखा गया है. वे मंगलवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपने पति के साथ शामिल हुईं. उत्तर कोरिया के सरकारी न्यूज़ चैनल के अनुसार उन्होंने किम के पिता और पूर्व उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-इल की जयंती के मौके पर आयोजित एक समारोह में हिस्सा लिया. इससे पहले रि सोल-जू महत्वपूर्ण अवसरों पर किम जोंग-उन के साथ नज़र आई हैं. लेकिन पिछले साल जनवरी महीने से वह उनके साथ नज़र नहीं आ रही थीं.

स्टोरी: टीम बीबीसी

आवाज़: विशाल शुक्ला

वीडियो एडिटिंग: देबलिन रॉय

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)