लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले दो बुजुर्गों की कहानी

वीडियो कैप्शन, लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए कैसे तैयार हुए ये दो बुज़ुर्ग?
प्रकाशित

लिव इन रिलेशनशिप को आज भी भारत के समाज में पूरी तरह स्वीकार नहीं किया गया है. आमतौर पर इस तरह के रिश्ते में रहने वाले जोड़े को लोग सवालिया निगाहों से देखते हैं. ऐसे में कोई बुज़ुर्ग जोड़ा लिव इन रिलेशनशिप में रहे तो सवाल पूछने वाली निगाहें और ज़्यादा हो जाती हैं. महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले अनिल यार्दी और आसावरी कुलकर्णी 69 साल की उम्र में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं. आखिर उन्होंने इस तरह जीने का फ़ैसला क्यों किया? देखिए यह कहानी.

रिपोर्ट- दीपाली जगताप

कैमरा- नितिन नगरकर

एडिट- शरद बडे

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)