एक रुपये वाला क्लीनिक कहां शुरू हुआ?
प्रकाशित
ओडिशा के संबलपुर ज़िले में एक डॉक्टर ने 'वन रुपी क्लीनिक' खोला है.
इसका मकसद ग़रीबों और वंचित लोगों को इलाज उपलब्ध कराना है.
ज़िले के बुर्ला कस्बे में डॉ. शंकर रामचंदानी ने यह क्लीनिक शुरू किया है.
इस क्लीनिक का समय शाम छह बजे से सात बजे के बीच है.
डॉ. रामचंदानी अपनी नौकरी के घंटों के बाद ग़रीबों को मुफ़्त इलाज उपलब्ध कराना चाहते हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)