‘...ये हमारी पार्टी हो रही है’ कहकर वायरल होने वाली लड़की कौन है?

प्रकाशित

सोशल मीडिया पर आजकल एक मीम ने काफ़ी धमाल मचाया हुआ है. इसमें एक लड़की अपने हाथ में कैमरा लिए हुए है जो पहले अपने पीछे खड़ी एक गाड़ी को दिखाती है, फिर अपने कुछ दोस्तों को दिखाती है और इसके साथ ही कुछ वाक्य बोलती है.

लड़की कहती है, "ये हमारी कार है, ये हम हैं और ये हमारी पॉरी (यानी पार्टी) हो रही है." अपने दोस्तों के साथ बनाई गई महज़ चार सेकेंड की इस आम वीडियो में जो लड़की है, वो देखते ही देखते वायरल हो गई है.

उनके इस वीडियो पर लगातर मीम्स बन रहे हैं और भारत में एक संगीतकार ने उनके वीडियो को इस्तेमाल करते हुए एक 'मेशअप' गीत भी बना दिया है.

स्टोरी: मंज़ाह अनवार, बीबीसी उर्दू

आवाज़: मानसी दाश

वीडियो एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)