रिंकू शर्मा की हत्या क्यों हुई, पुलिस का क्या कहना है?

वीडियो कैप्शन, रिंकू शर्मा की हत्या क्यों हुई, पुलिस का क्या कहना है?
प्रकाशित

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रिंकू शर्मा नाम के एक युवक की हत्या के बाद इस बात पर बहस छिड़ी है कि इस घटना की वजह क्या थी. सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर लोग लिख रहे हैं कि रिंकू को इसलिए मारा गया क्योंकि वह हिंदू था और उसका संबंध बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से था. दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह सांप्रदायिक हिंसा का मामला नहीं है, बल्कि आपसी रंजिश का मामला है जिसकी वजह से यह हत्या हुई है, पुलिस ने इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ़्तार किया है. इलाके में तनाव को देखते हुए वहाँ अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है.

स्टोरी: अनंत प्रकाश

आवाज़: गुरप्रीत सैनी

वीडियो एडिट: रुबाइयत बिस्वास

बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)