कश्मीर का वो वाकया जिसने मोदी और गु़लाम नबी आज़ाद दोनों को रुलाया
प्रकाशित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राज्यसभा में बोलते-बोलते भावुक हो गए. राज्यसभा में कुल चार सांसदों को विदाई दी जा रही थी जिनमें ग़ुलाम नबी आज़ाद, मीर मोहम्मद, शमशेर सिंह और नाज़िर अहमद शामिल थे.
इस दौरान पीएम ने गुलाम नबी आज़ाद के साथ अपने कई अनुभवों को साझा किया.
जम्मू-कश्मीर में एक चरमपंथी घटना के बाद उनसे हुई फ़ोन पर बात का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री भावुक हो गए.
पीएम मोदी के बाद कांग्रेस नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद ने बयान दिया और वो भी इस वाक़ये का उल्लेख करने पर अपने आंसू नहीं रोक पाए.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)