दीप सिद्धू कौन हैं जिन्हें 26 जनवरी मामले में किया गया गिरफ़्तार
प्रकाशित
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा मामले में अभियुक्त दीप सिद्धू को गिरफ़्तार कर लिया गया है.
दिल्ली पुलिस ने सिद्धू की गिरफ़्तारी के लिए एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी. 26 जनवरी को प्रदर्शनकारियों का एक वर्ग किसान ट्रैक्टर परेड के निर्धारित मार्ग से अलग हो गया और दिल्ली के लाल क़िले पर पहुँच गया.
वहाँ उन्होंने लाल क़िले पर निशान साहिब (सिखों का परंपरागत केसरिया झंडा) और किसानों के हरे-पीले झंडों को फ़हराया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)