अमेरिका के सख़्त रवैये के बाद सऊदी अरब का क्या होगा?

प्रकाशित

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यमन युद्ध में सऊदी अरब के लिए अमेरिकी सहयोग रोकने की घोषणा की है. छह साल से चल रहे इस विनाशकारी युद्ध में अब तक एक लाख से अधिक लोग मारे जा चुके हैं.

इस युद्ध ने दसियों लाख लोगों को भुखमरी की कगार पर पहुंचा दिया है. देश की विदेश नीति से जुड़े अपने पहले अहम भाषण में राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, "यमन में युद्ध ख़त्म होना ही चाहिए." साल 2014 में कमज़ोर यमन की सरकार और हूथी विद्रोहियों के बीच संघर्ष शुरू हुआ था.

साल भर बाद इस संघर्ष ने तब गंभीर रूप ले लिया जब सऊदी अरब और आठ और अरब देशों ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के समर्थन से यहां हूथी विद्रोहियों पर हवाई हमले करना शुरू किया. अब तक यहां सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन हूथी विद्रोहियों के ख़िलाफ़ हमले कर रहा था.

स्टोरी: टीम बीबीसी

आवाज़: गुरप्रीत सैनी

वीडियो एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)