उत्तराखंड: चमोली में ग्लेशियर के फटने के बाद अब कैसे हैं हालात?

प्रकाशित

उत्तराखंड में चमोली ज़िले के तपोवन में आईटीबीपी के जवानों ने एक सुरंग में फंसे 16 लोगों को निकाल लिया है. हिमालयी ग्लेशियर टूटने के बाद ये लोग सुरंग में फंस गए थे. उत्तराखंड में हिमालयी ग्लेशियर के फटने से कई ज़िलों को हाई अलर्ट किया गया है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद घटनास्थल का जायजा लिया. फिलहाल हालात काबू में बताए जा रहे हैं. आईटीबीपी, भारतीय सेना और एनडीआरएफ़ के जवान राहत-बचाव कार्य में लगे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)