सिंघु पर बैरिकेडिंग की वजह से पानी-शौच की दिक्कत

वीडियो कैप्शन, सिंघु पर बैरिकेडिंग की वजह से पानी-शौच की दिक्कत
प्रकाशित

सिंघु बॉर्डर पर सख़्त बैरिकेडिंग की वजह से आंदोलनकारियों को दिक़्क़तें हो रही हैं. ख़ासकर पानी और शौचालय की समस्या आ रही है.

किसानों ने धरनास्थल से कुछ दूरी पर कई अस्थाई शौचालय बनाए थे. लेकिन बैरिकेडिंग की वजह से लोग उधर जा नहीं पा रहे हैं.

हालांकि धरनास्थल पर भी बहुत से अस्थाई शौचालय हैं. लेकिन लोगों की संख्या के हिसाब से वो बहुत कम हैं. शौचालय पर सुबह-शाम लंबी क़तार लग जाती है. सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को है. पानी की समस्या का हल तो आसपास के कुछ लोगों ने कर दिया है. इन लोगों ने अपने सबमर्सिबल पंप किसानों को उपलब्ध करा दिए हैं. साफ़-सफ़ाई का काम सेवादार ख़ुद ही करते हैं.

वीडियो: समीरात्मज मिश्र और बुशरा शेख़

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)