मूसल: मलबे में तब्दील हुए शहर को दोबारा बसाने की तैयारी

प्रकाशित

बात इराक़ी शहर मूसल की. मलबे के ढेर में तब्दील हो चुके इस शहर को अब दोबारा बसाने की तैयारी हो रही है. इसके ज़रिए युद्ध की वजह से बिखरे समुदाय को एकजुट करने की भी कोशिश हो रही है.

तीन साल पहले इस्लामिक स्टेट को यहां से खदेड़ने के लिए जो लड़ाई शुरू हुई थी, उसने इस शहर को लगभग तबाह कर दिया था. लेकिन अब “reviving the spirit of Mosul” नाम के एक प्रोजेक्ट के तहत... शहर के मशहूर चर्च, मीनारों और मस्जिदों को ठीक करने की मुहिम शुरू की गई है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)