You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
राकेश टिकैत क्या किसान आंदोलन के एजेंडे से अलग चल रहे हैं?
ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर अभी माहौल गर्म था ही कि इसी बीच पत्रकारों से बात करते हुए राकेश टिकैत भावुक हो गए. उनका ये वीडियो इस क़दर वायरल हुआ कि जो किसान आंदोलन से चले गए थे, वो लौट आए.
इस बार वो लोग भी ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पहुँच रहे हैं, जो पहले सीधे तौर पर आंदोलन में शामिल नहीं थे. ये लोग किसी एक धर्म या जाति के नहीं हैं.
किसानों और आम गाँववालों के अलावा कई राजनीतिक हस्तियाँ भी किसान नेता राकेश टिकैत से मिलने ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पहुँचीं.
मुलाक़ात करने वालों में अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जयंत चौधरी और दीपेन्द्र सिंह हुड्डा भी शामिल थे.
स्टोरी: सलमान रावी
आवाज़: विदित मेहरा
वीडियो एडिटिंग: मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)