जींद महापंचायत में गिरा स्टेज, राकेश टिकैत क्या बोले?

वीडियो कैप्शन, जींद महापंचायत में गिरा स्टेज, राकेश टिकैत क्या बोले?
प्रकाशित

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि आंदोलन धीमा नहीं होगा. उन्होंने कहा, “इस आंदोलन का कोई नेता नहीं हैं, इसके नेता किसान हैं.“

उन्होंने हरियाणा के जींद में किसानों की महापंचायत में कहा, “आंदोलन लंबा चलेगा और धीमा नहीं होगा. हमारे जिन किसान प्रतिनिधियों से सरकार बातचीत कर रही थी, उनसे सरकार बातचीत करना जारी रखे. जो भी वो कहेंगे वो हम करेंगे.” ”इस आंदोलन को कोई दबा नहीं कर सकते, हमारी ये लड़ाई ज़मीन बचाने की है. हम तिजोरी में अनाज बंद नहीं होने देंगे.”

महापंचायत के दौरान मंच टूटने पर उन्होंने कहा “पंचायत में मंच टूट गया, अच्छा हुआ, भाग्यवान लोगों के मंच टूटते हैं... ये लोग भी वही हैं, ये ट्रैक्टर भी वही हैं. “

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जींद में मौजूद एक किसान निर्मल सिंह ने कहा कि “किसान पहले कह चुके हैं कि क़ानून वापस न होने तक हम डटे रहेंगे.“ एक और किसान संसार सिंह ने कहा कि “किसान बहुत मुसीबत में हैं. मोदी जी और मनोहर लाल खट्टर जी किसानों को झूठा आश्वासन दे रहे हैं. क़ानून न वापस हुआ तो हम वापस नहीं जांएंगे.“

वीडियो: सत सिंह (बीबीसी के लिए) और एएनआई

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)