You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
लाल किले पर क्या कभी भगवा झंडा लहराया गया है?
26 जनवरी 2021 को दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान कई लोग लाल क़िले पर जमा हो गए. इस दौरान लाल क़िले पर सिखों का धार्मिक झंडा 'निशान साहेब' भी फहराया गया, देश भर में इसकी आलोचना हुई.
लाल क़िले पर हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं और अपना संबोधन देते हैं. ऐसे में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी एक धर्म से जुड़े झंडे को लाल क़िले पर फहराने को लेकर बहस छिड़ गई है.
लोग आलोचना तो कर ही रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक सवाल यह भी पूछा जा रहा है कि क्या कभी लाल क़िले पर भगवा झंडा फहराया गया है? क्या मराठाओं ने लाल क़िले पर अपना भगवा झंडा फहराया है?
वैसे तो लाल क़िले पर 26 जनवरी को जिस तरह से निशान साहेब का झंडा फहराया गया वह सांकेतिक ही था लेकिन हमें यह ध्यान रखना होगा कि ऐसी घटनाओं का ऐतिहासिक संदर्भ रहा है.
स्टोरी: तुषार कुलकर्णी
आवाज़: गुरप्रीत सैनी
वीडियो एडिटिंग: देवाशीष कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)