You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
राजस्थान से उत्तर प्रदेश तक किसान महापंचायतों में उमड़ी भीड़
राजस्थान के दौसा ज़िले में सोमवार को किसान महापंचायत हुई. महापंचायत में सर्वसम्मति से फ़ैसला लिया गया कि सात फ़रवरी को किसान शाहजहांपुर बॉर्डर पहुंचेंगे.
दिल्ली सीमा पर बैठे किसानों पर पुलिस कार्रवाई को किसानों ने तानाशाही क़रार दिया. किसानों ने फ़ैसला लिया है कि तीनों कृषि क़ानून वापस नहीं होने तक वो पीछे नहीं हटेंगे.
उधर, उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भी किसानों की महापंचायत हुई. महापंचायत में नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत भी पहुंचे. महापंचायत को समर्थन देने के लिए आरएलडी नेता जयंत चौधरी भी पहुंचे. महापंचायत में एक हज़ार ट्रैक्टर के साथ दिल्ली कूच करने की घोषणा भी की गई.
वीडियो: मोहर सिंह मीणा, राजस्थान से और शाहबाज़ अनवर, बिजनौर से, बीबीसी के लिए
एडिटिंग: देवाशीष कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)